Homeबीकानेरट्रेन के आगे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन के आगे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य ) –

स्मार्ट हलचल|बहल रोड रेलवे फाटक के निकट कब्रिस्तान के पास मंगलवार को ट्रेन के आगे आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक यहां आरएसी का सिपाही राजकुमार था। राजकुमार रोहतक (हरियाणा) था और यहां पर आरएसी में सेवारत था। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार व अन्य सिपाहियों की ड्यूटी स्वामियों की ढाणी में लगी हुई है। यहां पर काफी समय से आरएसी की गारद लगी हुई है।।राजकुमार मंगलवार को सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस आरएसी कैंपस की ओर जा रहे थे उस दौरान यह दुर्घटना घटित हो गई और राजकुमार के दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि राजकुमार के कान में ईयर फोन लगे हुए थे तो हो सकता है कि इस जानलेवा हादसे का कारण ईयर फोन बने हो।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES