Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा को दिव्यांग मुक्त बनाने का संकल्प, सालभर सलाहकार बनकर मदद करेगी...

भीलवाड़ा को दिव्यांग मुक्त बनाने का संकल्प, सालभर सलाहकार बनकर मदद करेगी भारत विकास परिषद  

Published on

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद विवेकानंद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि बैठक में परिषद के सदस्यों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्ष में भीलवाड़ा जिले को पूर्णतः दिव्यांग मुक्त बनाया जाएगा। इसके तहत जिले के प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परिषद वर्ष पर्यंत एक सजग सलाहकार की भूमिका निभाएगी। बैठक में 12 से 14 फरवरी तक रामधाम के पीछे, काशीपुरी स्थित वकील कॉलोनी के माहेश्वरी भवन में आयोजित हुए दिव्यांग सहायता महाकुंभ की सफलता की समीक्षा की गई। शाखा के वरिष्ठ सदस्य गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि शिविर के दौरान सैकड़ों दिव्यांगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया। अब परिषद का लक्ष्य है कि जिले के सभी दिव्यांगों को सूचीबद्ध कर उनका डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि उन्हें सरकारी व सामाजिक योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। परिषद ने निर्णय लिया है कि केवल शिविर तक ही सेवा सीमित नहीं रहेगी। बैठक में प्रमुख रूप से यह तय किया गया कि दिव्यांगों को आगामी कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी निरंतर दी जाएगी। परिषद के सदस्य दिव्यांगों के लिए व्यक्तिगत सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सेवा का संकल्प दोहराया। बैठक में रजनीकांत आचार्य, भैरूलाल अजमेरा सहित पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

फाग के रंगों में सराबोर हुआ दादी धाम — संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन का फाग महोत्सव सम्पन्न

भीलवाड़ा, 26 फरवरी 2026 स्मार्ट हलचल|संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन के तत्वावधान में दादी धाम, भीलवाड़ा...

श्री जोगणिया माता के परिसर में सांस्कृतिक संध्या व राष्ट्रीय कवि गोष्टी का सफल आयोजन

शिव लाल जांगिड़ लाडपुरा, स्मार्ट हलचल, चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत श्री जोगणिया माता...

मसानिया भैरवनाथ मंदिर में दहकेगी चिता भस्म की होली, अनूठी परंपरा का साक्षी बनेगा पंचमुखी मोक्षधाम

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित प्राचीन मसानिया भैरवनाथ मंदिर में...