बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 20 अक्टूबर को सांगोद में विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में सांगोद नगर में भव्य एवं दिव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन में नगर के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 4 किलोमीटर लंबे संचलन में चार घोष पथकों ने सहभागिता की। नगर में 65 स्वागत द्वार बनाए गए तथा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। नगरवासियों ने भारत माता के जयघोष के साथ स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
मंच पर सांगोद खण्ड के खंड संघचालक भागीरथ जी गोचर व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निकिता स्कूल, सांगोद के निदेशक दिलीप जी जैन रहे व वैद्यनाथ धाम के महाराज श्री योगिराज जी योगी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता सहप्रांत कुटुंब प्रबोधन रामबिलास जी ने विजयादशमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कुटुंब व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
रामबिलास जी ने कहा कि स्वयंसेवक अपनी प्रार्थना में भी भारत माता की जय का उद्घोष करते हैं। उन्होंने हिंदू समाज को जागृत कर भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि दिलीप जी जैन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संसार का सबसे बड़ा संगठन बताते हुए उसके कार्यों पर प्रकाश डाला।
पथ संचलन के दौरान नगर में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
अंत में सांगोद खण्ड के खण्ड कार्यवाह ने सभी का आभार प्रकट किया।