महिलाओं ने नृत्य, रैंपवॉक व मनोरंजक खेलों में लिया उत्साह से भाग
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|श्री अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत संस्था की ओर से फतेहपुरिया बगीची में ‘सावन के रंग, सिंजारा के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी परिधानों में सजकर सावन की खुशियां मनाईं और राजस्थानी गीतों पर नृत्य, रैंपवॉक सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में संस्कृति गोयल, जबकि ग्रुप डांस में अंतिमा बंसल, निशा गर्ग, कृष्णा गोयल व जयश्री बंसल विजेता रहीं। रैंपवॉक में अंतिमा सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पूजा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम स्थल पर झूले, सेल्फी पॉइंट, चाट चौपाटी सहित अन्य आकर्षणों ने महिलाओं का ध्यान खींचा। सावन के गीत-संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच कार्यक्रम में पूरे समय उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
