वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा – ग्रामीणों को दिया संरक्षण का संदेश
बद्री लाल माली
गुरला:-स्मार्ट हलचल|गुरला के पास टीला का खेड़ा में आज एक रोमांचक घटना हुई। किसान भेरूजी गुर्जर के खेत में चारा काटते समय 9 फीट लंबा विशाल अजगर निकल आया। अचानक अजगर देखकर खेत में काम कर रही महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई।किसान भेरू गुर्जर ने बिना देर किए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया।
वनपाल चंद्रपाल सिंह राणावत के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम में वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक व वन्य जीव रक्षक नारायण लाल बेरवा शामिल थे।
*चारे में छिपा था अजगर*
मौके पर पहुंचकर देखा तो अजगर खेत के अंदर चारे में छिपा हुआ था। महिलाओं ने चारा काटते समय उसे देखा था। वन्य जीव रक्षक नारायण लाल बैरवा तथा वनरक्षक दिनेश कुमार रेगर ने बड़ी सावधानी और सूझबूझ से अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।इस सफल रेस्क्यू में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा और ग्रामीणों के सहयोग से अहम भूमिका निभाई। वन विभाग की तत्परता से ग्रामीणों का डर भी खत्म हुआ। *ग्रामीणों को किया जागरूक*
रेस्क्यू के बाद वन्य जीव रक्षक नारायण लाल बैरवा ने मौके पर जमा हुए ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बैरवा ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्य जीव, अजगर या जंगली जानवर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें खुद मारने या पकड़ने की कोशिश न करें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि *वन्यजीव हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं* और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
*भारतीय रॉक पाइथन की विशेषता* नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा ने बताया कि यह भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर है, जो विशाल और विषहीन होता है। लंबाई इस प्रजाति की लंबाई 20 फीट तक हो सकती है स्वभाव काफी शक्तिशाली पर विषहीनसुरक्षा यह प्रजाति भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत पूरी तरह संरक्षित हैरेस्क्यू किए गए अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
