Homeभीलवाड़ाभाजपा का छोटा सा छोटा कार्यकर्ता भी देश का अहित नहीं कर...

भाजपा का छोटा सा छोटा कार्यकर्ता भी देश का अहित नहीं कर सकता *मदन राठौर*प्रदेश अध्यक्ष

स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ त्रिवेणी संगम पर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन विधायक गोपाल खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर रहे । मदन राठौर ने त्रिवेणी संगम पर भगवान शिव का अभिषेक किया बाद में तेली समाज के सराय एवं कबूतर खाने का उद्घाटन किया ।इस मौके पर तेली समाज के अध्यक्ष कैलाश तेली, शिव कुमार तेली, लादूलाल तेली, जगदीश तेली सहित समाज के कई लोगो ने स्वागत किया। बाद में राठौर का भाजपा कार्यकर्ताओं 51 किलो फूल का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा की में भाषण भी नही दे जानता था। परंतु पार्टी और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मुझे आज विधायक बनाया। काग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की पिछले पांच साल में हमारी विधान सभा को विकास के नाम पर कुछ नही दिया। आज भाजपा की सरकार है और काम भी आपके सामने हे। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा की केंद्र सरकार विकास का विजन लेकर चल रही है। जल्द ही भीलवाड़ा से लाडपुरा तक जल्द ही फोर लेन सड़क मार्ग बनेगा। वही रेल्वे में भी जिले में बदलाव होगा। गजवाए हिंद के मनसुबो पर वक्फ कानून ने पानी फेर दिया। अब हजारों बीघा जमीन का लाभ मुस्लिम समुदाय के गरीब लोगो को मिलेगा।।वही प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा की देश आजाद होने के बाद काग्रेस पार्टी रोटियां सकती रही और देश खोखला होता रहा। कांग्रेस अपना चेहरा बदलती रही। 6अप्रैल 1980 को भाजपा का सगठन बना और आज मजबूती के साथ आगे बड़ रहा रहा है।सगठन एक वट वृक्ष बना हमे बूथ को अभेद किला बना ना है। ताकि 5 साल कांग्रेस और 5 साल भाजपा का मिथ्या टूट जाए। राणा सांगा के बारे को कोई कुछ बोले वो हमे बर्दास्त नही है। 56 इंच का सीना लेकर जब नरेंद्र मोदी विदेश जाते है तो 40 देशों ने नरेंद्र मोदी का भारत का सर्वोच्च सम्मान दिया। तीन तलाक का कानून हमारी पार्टी ने समाप्त किया। यदि अब तीन तलाक बोल कर कोई महिला को छोड़ेगा तो कानून कार्यवाही होगी।आज देश में स्वच्छता का काम नजर आने लगा। विकास के लिए खजाना खोल दिया। देश में गरीबी रेखा से बाहर निकले। बाबा भीम राव अंबेडकर का मान सम्मान सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी ने किया। वक्फ बिल संशोधन बिल सबके हित का है।जयपुर और जोधपुर रेलवे स्टेशन की भूमि को वक्फ की संपत्ति बताई गई। अब विवादित जमीन का फैसला अब कोर्ट करेगी। वक्फ बोर्ड की निगरानी के लिए अब मुस्लिम समुदाय के अलावा दो मेंबर हिंदू रहेंगे। वक्फ का मतलब अल्लाह की जमीन।और वक्फ की जमीन का लाभ मुस्लिम समाज के गरीब लोगो तक पहुंचना चाहिए। ऐसा अगर कानून बनाया तो गलत क्या किया। कार्यकर्ताओं को भाजपा की बताया पूंजी।किसानों ,बेरोजगारों,व्यवसाई, युवाओं सभी के वर्गो को लिए प्रधानमंत्री काम कर रहे है। कल्पना करो की पप्पू के हाथ में ऊसतरा आगया तो देश का क्या हाल होगा। यदि नरेंद्र मोदी को कमजोर कर दिया हमने तो याद रखना 100 साल लगेंगे एक नया मोदी बनाने में। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मोदी जी की राह पर चल पड़े दिन रात मेहनत कर रहे है। रात दिन चिंतित रहते है की राजस्थान और क्या विकास अच्छा हो सकता है। इसके लिए प्रयास रत्न है। गुजरात और हरियाणा से पर्याप्त पानी राजस्थान में लाया जा रहा है। बिजली में भी आत्मनिर्भर जल्द ही राजस्थान बनेगा। हमारा छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्र का अहित नहीं कर सकता।
कार्यकर्ताओं को दी नसीहत की अच्छाई को अपनाओ बुराई को त्यागो। इस मौके पर पूर्व मंत्री कालूराम गुज़र ,पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा,मनोज सनाढ्य,संदीप सोनी, हरी लाल जाट, मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES