Homeराज्यउत्तर प्रदेशउतेलवा, अमेठी में सजा सम्मान का मंच:‘NTN ज़िंदगी अवॉर्ड–6’ में समाज की...

उतेलवा, अमेठी में सजा सम्मान का मंच:‘NTN ज़िंदगी अवॉर्ड–6’ में समाज की प्रतिभाओं को मिला गौरव

Published on

 समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। स्मार्ट हलचल|अमेठी जगदीशपुर के उतेलवा में ‘NTN ज़िंदगी अवॉर्ड–सीजन 6’ का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों यथा-शिक्षा, समाजसेवा, कला, खेल और जनहित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद नितिन, आई0एफ0एस0 अधिकारी ने शिरकत की।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

*संस्थापक ने कहा कि मंच उन लोगों को पहचान दिलाने का प्रयास*

कार्यक्रम के संस्थापक खुर्शीद खान ‘राजू’ ने कहा कि यह मंच उन लोगों को पहचान दिलाने का प्रयास है, जो बिना प्रचार-प्रसार के समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आयोजक मोहम्मद तौफीक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार करते हैं तथा युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। मीडिया फोटोग्राफरस क्लब की चेयरपेर्सन व फोटो वॉयस की संपादक मंजू श्रीवास्तव ने कहा की ऐसे कार्यक्रम लोगों को अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करते है।

*ग्रामीण क्षेत्र में सम्मान समारोह किया जाना निश्चित रूप से सराहनीय क़दम*

मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में समाचार संकलन एवं प्रकाशन के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह सम्मान समारोह किया जाना निश्चित रूप से एक सराहनीय क़दम है जिसके लिए मैं ख़ुर्शीद खान राजू और उनकी आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

*कार्यक्रम में निम्नलिखित विभूतियों को सम्मानित किया गया*

डॉ. प्रदीप तिवारी,मिस. रुबीना अयाज, मिस्टर नदीम फारूक, प्रियंका तिवारी, नीरज सिन्हा,शीतला प्रसाद मिश्रा, अब्दुल हक, डॉ. सुधा मिश्रा, जयंत रमेश वाजपेयी, नितिन प्रमोद, IFS साहित गार्गी द्विवेदी, वकील अहमद खान, शैलेंद्र राजपूत, ज़नाब कलीम जामेई, मोहम्मद शकील खान, डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता।

*कविता ग़ज़लों से समां बाँधा*

अंतराष्ट्रीय शायर नदीम फर्रख, मुहम्मद अली साहिल, रूबीना अयाज व सुधा मिश्र ने अपनी कविता/ग़ज़लों से समां बाँधा।
छोटी बच्ची गार्गी के नृत्य ने सबका मन मोह लिया
समारोह में राघवेंद्र तिवारी, रजनी तिवारी एस.बी. सिंह, शशिकांत, अवधेश द्विवेदी, अकील अहमद, सज्जन ख़ान, इश्तियाक ठाकुर, आरपी यादव, एस बी सिंह, एस बी यादव, शिवांशु विनय शुक्ला, कुलदीप तिवारी और गोरख शुक्ला, योगेंद्र सिंह योगी, अंशूमान, नीरज, सूरज कुमार, अजय यादव, सुनील तिवारी सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मान वितरण के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।,
अमेठी से पत्रकारिता मे शीतला मिश्र, समाज सेवा मे नीरज सिन्हा, अपने पति को लीवर देकर जान बचाने वाली उतेलवा ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी सहित 16 लोगो को एन टी एन जिंदगी अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर मीडिया फोटोग्राफरस क्लब के महामंत्री रिजवान खान, दिव्यांश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में बुद्धजीवी उपस्थित रहे।

Latest articles

68 गांवों पर मंडराया डूब का खतरा, विधानसभा में गूंजी ग्रामीणों की पीड़ा; जहाजपुर विधायक ने सरकार से मांगा वैकल्पिक जल प्रबंधन मॉडल

दिलखुश मोटीस सावर (अजमेर)@स्मार्ट हलचल|बिसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के संभावित सरकारी प्रस्ताव पर अब...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित...

प्यार का अनोखा रंग: नागौर के रियांबड़ी गांव में दुल्हन बनकर आया प्रेम, और खुली समाज की परतें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल| नागौर जिले के छोटे से गांव रियांबड़ी में प्रेम की...

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में...

More like this

साजिदा खान: भारत की अग्रणी महिला ऑडियो इंजीनियर एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक

समर्थ कुमार सक्सेना लखनऊ।स्मार्ट हलचल|भारत की पहली महिला म्यूज़िक टेक्नीशियन के रूप में विख्यात साजिदा...

कानपुर में चाकू से गोद मारी भाजपा नेता को गोली, जारी आरोपियों की तलाश

सुनील बाजपेई कानपुर।स्मार्ट हलचल|दुकान को लेकर पुरानी रंजश के चलते चाकू से गोदने के बाद...

पोस मशीन की तकनीकी खामियों से राशन वितरण बाधित, कोटेदार व लाभार्थी परेशान

खखरेरू / फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|धाता एवं विजयीपुर विकासखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हो...