ईटानगर में बनेगा अत्याधुनिक गोम्पा, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

स्मार्ट हलहल|ईटानगर गोम्पा प्राधिकरण के अध्यक्ष लामा जिग्मे फुंटसोक (गादेन नामग्याल ल्हात्से वेल्फेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी, तवांग मठ) तथा सचिव प्रभारी लोबसांग पालदेन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ईटानगर में निर्माणाधीन गोम्पा परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की गई कि ईटानगर में अपनी तरह का एक भव्य गोम्पा विकसित किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद यह न केवल लोसार उत्सव का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि अरुणाचल प्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और समग्र पर्यटन को भी नई दिशा देगा। यह गोम्पा प्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।