राजनीति से दूर, समाज की ओर कदम: धौड़ में पहली बार गैर-राजनीतिक विश्व आदिवासी दिवस, रैली से लेकर खेल मैदान तक दिखी एकता

न मंच, न मुख्य अतिथि, न राजनीतिक भाषण… आदिवासी संस्कृति, प्रतिभा और सामाजिक एकता के नाम रहा पूरा आयोजन

अलकेश पारीक

धौड़। स्मार्ट हलचल|विश्व आदिवासी दिवस पर धौड़ महादेव परिसर में रविवार को आदिवासी समाज की ओर से ऐसा आयोजन हुआ, जिसमें राजनीति से दूरी और सामाजिक एकता का संदेश साफ नजर आया। धौड़ में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन पूरी तरह गैर-राजनीतिक रूप से किया गया। आयोजन में न कोई मंच बनाया गया, न मुख्य अतिथि रखा गया और न ही राजनीतिक भाषण हुए। पूरा कार्यक्रम आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, प्रतिभा, सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत धौड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र में निकाली गई विशाल रैली से हुई। रैली में महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। इसके बाद महादेव परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलगोजा वादन हुआ। वीरता गीतों की प्रस्तुतियों ने भी माहौल को जोश से भर दिया।

दौड़ में कैलाश और पूजा ने मारी बाजी

पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में कैलाश मीणा उमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित मीणा द्वितीय और राजेश मीणा मनोहरगढ़ तृतीय रहे।

महिला वर्ग में पूजा मीणा शिवगढ़ प्रथम, सुमन मीणा धौड़ द्वितीय और सीमा मीणा टोला तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 100 मीटर बालिका दौड़ में खुशबू मीणा प्रथम, बिंदु मीणा माल का बड़ा द्वितीय और जानवी भंडारिया तृतीय रहीं।

रस्साकशी में उमर की टीम का दबदबा

रस्साकशी प्रतियोगिता में उमर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नाथून की टीम द्वितीय रही। अलगोजा वादन में गाडौली ने प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वीरता गीतों ने आ