Homeभीलवाड़ामोनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सेलाब :- लंबी कतारें लगा कर...

मोनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सेलाब :- लंबी कतारें लगा कर घण्टों इन्तजार के बाद किए दर्शन

राजेन्द्र बबलू पोखरना

कोटड़ी|स्मार्ट हलचल|मुख्यालय पर मेंवाड़ का एतिहासिक तीर्थ स्थल भगवान श्रीचारभुजानाथ के दरबार में मोनी अमावस्या पर आस्था का सेलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगना शुरू हो गया तथा दोपहर में भक्त लंबी दूरी पदयात्रा कर प्रभू के चरणों में मत्था टेक अपने को धन्य महसूस किया। सुबह भगवान का मन्त्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को स्वर्णाभूषणों से जड़ित पोषाक धारण करा महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने लम्बी कतार में घण्टों तक खड़े हो कर भगवान के दर्शन किए। जबरदस्त भीड़ के कारण बाजारों में पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की माकूल व्यवस्था के कारण आम रास्तों पर जाम के हालात नही रहे। मन्दिर परिसर में ही भजन कलाकारों द्वारा चारभुजानाथ, भोलेनाथ सहित अनेक देवी-देवताओं पर आधारित भजनों की प्रस्तूति पर श्रद्धालू नाचते रहे। वहीं मन्दिर परिसर में रखे भेंटपात्रों को श्रीचारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा भक्तों की मौजूदगी में प्रतिमाह खोले जाने वाले भेंटपात्रों को खोलते ही नोटो का ढेर देख श्रद्धालुओ के जयकार से परिसर गुज उठा। पेंशनर समाज के सदस्यों द्वारा नोटों की गिनती की गई जिसमें इस महीने भेंट पात्र, रसीद व ऑनलाइन से 40 लाख 72 हजार 921 रूपये प्राप्त हुए। साथ ही 1328 ग्राम 960 मिली ग्राम चान्दी के आभूषण भी दर्ज किए गए। बाजार में भी जबरदस्त भीड़ नजर आई। वहीं शाम को संध्या आरती में मन्दिर परिसर में भीड़ के चलते श्रद्धालुओं का बाहर खड़े हो कर आरती करनी पड़ी। श्रीचारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के कर्मचारी व श्रद्धालुओं ने भक्तों के दर्शन व व्यवस्थाओं में सहयोग किया। श्रीचारभुजा मन्दिर ट्रस्ट के अलावा पुलिस प्रशासन भी दिनभर मन्दिर में पंहुचने वाले श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा मुहैया कराने में जुटे नजर आए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES