लाखेरी – स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक थानाधिकारी के. पाटन दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत बुधवार को रेल्वे स्टेशन के पास एक आरोपी को अवैध देशी शराब बेचते हुए 176 पव्वो व बिक्री के 4850 रुपए सहित गिरफ्तार किया। आरोपी रामावतार उर्फ रामभरोस मेघवाल निवासी कल्याणराय बस्ती के. पाटन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक थानाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक हजारी सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, विजय, चालक सूर्य प्रकाश शामिल रहे।










