Homeराज्यमंदिर का सेवक मंदिर का एक करोड़ 9 लाख 37 हजार 200...

मंदिर का सेवक मंदिर का एक करोड़ 9 लाख 37 हजार 200 रूपये लेकर फरार

गोवर्धन थाना व कस्बे के गिरिराज मुकुट मुखार बिंद मंदिर का एक सेवायत एक करोड़ से अधिक रूपये Bank में जमा करने के बजाय लेकर फरार हो गया.

मंदिर प्रबंधन के अनुसार दसविसा का वर्तमान ठेकेदार Bank में एक करोड़ 9 लाख 37 हजार 200 रूपये मंदिर के Bank खाता यूनियन Bank गोवर्धन में जमा करने गया था, लेकिन यह धनराशि Bank खाते में जमा न करके ठेकेदार दिनेश चंद्र पुत्र गिरधारी लाल निवासी दसविसा ब्राह्मणान गोवर्धन पैसे को लेकर भाग गया है.

इस मामले में मंदिर के चंद विनोद कौशिक प्रबंधक ने उसके ​के खिलाफ बुधवार की शाम को अमानत में खयानत का मुकदमा गोवर्धन थाने में दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

गौरतलब हो कि गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान जुलाई माह का ठेका मंदिर सेवायत दिनेश चन्द्र को मिला था। ठेका का समय पूरा होने के बाद 29 जुलाई को मंदिर सेवायत रिसीवर कमेटी के प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक, वंशीलाल के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गोवर्धन में एक करोड़ नौ लाख 37 हजार 200 रुपये जमा कराने गये थे। इसी दौरान बैंक जाते समय रुपये से भरा बैग लेकर दिनेश चंद्र रास्ते से अचानक गायब हो गया। इसकी सूचना चंद्र विनोद कौशिक ने मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी को दी। मंदिर रिसीवर के आदेश पर प्रबंधक चंद्र विनोद कौशिक ने बुधवार आरोपित सेवायत दिनेश चंद्र निवासी दसविसा गोवर्धन के खिलाफ गोवर्धन थाने में तहरीर देकर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर के प्रबंधक की तहरीर पर सेवायत दिनेश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ गोवर्धन अलोक ने बताया सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जिससे आरोपी कहां गए इसकी जानकारी हो सके। आरोपी के फोन की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है। शिकायत के अनुसार आरोपी बड़ी रकम देखकर रुपये लेकर फरार है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES