कजोड़िया चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की मौत,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र के कजोड़ियां चौराहे पर शुक्रवार रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर शाहपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कजोड़ियां चौराहे के समीप सामने चल रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिसकर्मी रामरतन गुर्जर के अनुसार मृतक की पहचान विनोद पुत्र ज्वारा भील, निवासी मेवदा, थाना शाहपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल ट्रैक्टर का नंबर RJ 26 RB 7886 पाया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रैक्टर की टक्कर किस प्रकार लगी, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।