स्मार्ट हलचल।शंभुगढ़ कस्बे में स्थित उपडाकघर में आधार सेवा प्रारंभ हो गई है इससे आधार संबंधी कार्य के लिए अब शंभुगढ़ क्षेत्र की जनता को आसीन्द गुलाबपुरा व अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा ।
आधार कार्ड केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है ग्रामीणों द्वारा उपडाकघर के कार्मिको का माला पहनाकर व मुंह मीठा करवा उनका सम्मान किया गया
शंभुगढ़ में आधार केंद्र सेवा प्रारंभ करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी
