Homeराजस्थानअलवररामगोपाल यादव बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त

रामगोपाल यादव बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त

बानसूर।स्मार्ट हलचल| आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपने संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए बानसूर निवासी रामगोपाल यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यादव की नियुक्ति सें क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और यादव को बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि रामगोपाल यादव लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान पर रामगोपाल यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-ढाणी तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कार्य करूंगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES