अनिल कुमार
जिला ब्यावर
स्मार्ट हलचल|ब्यावर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमें राजस्थान चीता मेहरात काठात करणा जी के डांग से नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन काठात, सचिव रसूल काठात और प्रचार मंत्री बहादुर काठात का अभिनंदन किया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
टम सतयर गार जिला अध्यक्ष शौकीन काळान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के कार्यों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी हमेशा आम जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करती है और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करती रहेगी।
जनहित के मुद्दों पर काम करने का आश्वासन
नव नियुक्त अध्यक्ष काठात ने कहा कि वे अगले 3 साल तक निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया। काठात ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार दिलाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इसके अलावा श्री महावीर जयंती शोभायात्रा के दौरान ब्यावर के बाजार क्षेत्र में पार्टी द्वारा एक जन सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शौकीन काठात, एचएसी विंग जिलाध्यक्ष नारायण हटवाल, उपाध्यक्ष राजू सिंह रावत, सियाराम सिंगारिया, धीरज जैन, लीलाधर दाधीच, मुराद काठात, आदम काठात, सजन काठात, सूरज सिंह, सचिव रवि, प्रचार मंत्री कन्हैयालाल खत्री, धर्मीचंद, पारस श्रीमाल, इस्लाम काठात, सद्दाम काठात, राजू काठात, पप्पू काठात और मस्तान काठात सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
