Homeभीलवाड़ाअभावों के बीच स्कूल टॉप कर किसान परिवार का नाम रोशन किया...

अभावों के बीच स्कूल टॉप कर किसान परिवार का नाम रोशन किया होनहार देवराज ने,पढ़ाई के साथ माता पिता के साथ खेती और पशुपालन करता है

10वीं क्लास में स्कूल टॉप करते हुए 91.83 प्रतिशत अंक हासिल किए,हॉकी का नेशनल प्लेयर है देवराज,अंडर 19 में राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में भाग लिया।

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)अभावों के बीच सफलता प्राप्त करके खामोर के देवराज ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में स्कूल टॉप किया है।देवराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का टॉपर छात्र है और हॉकी में देवराज अंडर 19 में राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में खेल चुका है।देवराज के माता पिता किसान है खेती करते हैं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी इकलौता पुत्र देवराज ने शिक्षा और खेल को सफलता की सीढ़ी चुनते हुए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से स्कूल टॉप किया।बोर्ड परीक्षा में देवराज ने 91.83 प्रतिशत अंक हासिल किए।वही देवराज पढ़ाई के साथ साथ इकलौता बेटा होने के नाते पशुपालन व खेती में भी परिवार के साथ काम करता है।खेत के कार्य के लिए समय निकालने के साथ पुस्तके भी वही ले जाता है।आज के युग में हर घर में मोटरसाइकिल मिल सकती है लेकिन होनहार देवराज आज भी बिना मोटरसाइकिल के अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है।देवराज का कहना है की परिवार में इकलौता हू 3 बहने व माता पिता है।परिवार के हालात बदलना चाहता हू।देवराज ने कहा में चाहता हूं मेरा परिवार मुझ पर गर्व करे वो सब कुछ हो मेरे परिवार के पास जो एक सफल इंसान के पास होता है।हॉकी व पढ़ाई देवराज के जीवन में सफलता की पूंजी है देवराज ने कहा सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित होकर पढ़ाई अनवरत जारी रखूंगा और सफल होकर परिवार को अभावों से दूर करूंगा।देवराज से जब हमने बात की तो उसने बताया की बिना किसी कोचिंग के मेने 6 से 7 घंटे पढ़ाई कर खुद ने यह परिणाम हासिल किया।देवराज ने बताया की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी मेरे माता पिता बस पढ़ाई के लिए कहते हैं जबकि आजकल छोटे छोटे बच्चे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर कमाने के लिए निकल जाते है।देवराज ने अपनी 10वीं में सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल को दिया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES