Homeभीलवाड़ाअभिरुचि शिविर का समापन व साधारण बैठक आयोजित

अभिरुचि शिविर का समापन व साधारण बैठक आयोजित

भीलवाड़ा ।  भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा सात दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ । शिविर में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा सात विधाए छात्र-छात्राओं के मध्य आयोजित की गई। प्रत्येक विधा में करीब 25 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। विशेष रूप से अभिरुचि शिविर बालिका आत्म सुरक्षा, गुड टच बेड टच व योग पर केंद्रित रहा। बच्चों के मध्य मनोरंजन व प्रेरणादाई खेल अंताक्षरी, रस्साकशी, कुर्सी रेस आयोजित की गई। विधाओं में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिकाओं को सम्मान पत्र दिए । विशेष योगदान महिला शाखा संयोजक कल्पना मालपानी, शाखा सहभागिता संयोजक कैलाश देवी टेलर, अभिरुचि शिविर प्रभारी ममता मानावत का रहा। सहयोग कर्ता शाखा अध्यक्ष भंवर लाल टेलर, अशोक अजमेरा, कृष्णकांत शर्मा, विष्णु शर्मा, अशोक मानावत, घनश्याम पोरवार आदि का योगदान रहा। अभिरुचि शिविर में कुल 180 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को शाखा द्वारा अल्पाहार व जिम्मेदार छात्र-छात्राओं को पक्षी परिंडे वितरित किए गए। भोजरास शाखा द्वारा साधारण सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें शाखा द्वारा 10 जून से 21 जून तक योग शिविर लगाने पर सहमति बनी।साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। शाखा सदस्यो द्वारा 50 पक्षी परिंडे बांधे व वितरित किए गए। बैठक में परिषद सदस्य संख्या 8 रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES