Homeभीलवाड़ादुर्घटनाओं को निमंत्रण देते घुमावदार सड़क के बबूल

दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते घुमावदार सड़क के बबूल

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचल/उपखंड में बारिश के चलते इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में सड़के छोटी होने के कारण सड़क किनारे हो रहे बबूलो ओर अतिक्रमण से राजगीर परेशान हे जानकारी के अनुसार शक्करगढ़ से बाकरा तक जाने वाली सड़क के किनारे उगे बबूल दुर्घटना के कारण बनते जा रहे हैं। बाकरा गांव तक पहुंचने के लिए खजूरी से बाकरा ओर शक्करगढ़ से बाकरा दोनों मुख्य सड़को के किनारे बबूल होने से रास्ता संकरा हो गया। घुमाव में बबूलों के कारण सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। वार्डपंच सत्यनारायण सेन ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार सार्वजनिक विभाग को को ज्ञापन भिजवा कर खजुरी से बाकरा, शक्करगढ़ से बाकरा, ओर बाकरा से टिटोडा जागीर तक के बबूलों को कटवाने की मांग की है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई सार्वजनिक निर्माण विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हे

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES