Homeराजस्थानजयपुरअवैध हथियार 12 बोर बन्दुक बिना लाईसेन्स के रखने वाले अभियुक्त को...

अवैध हथियार 12 बोर बन्दुक बिना लाईसेन्स के रखने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नीरज मीणा

मंडावर।स्मार्ट हलचल/अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ चलाये गये अभियान को मध्यनजर रखते हुए मंडावर थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार 12 बोर बन्दुक मय कुल 23 कारतूस बिना लाईसेन्स के अपने कब्जे मे रखकर घूमने वाले अभियुक्त सत्यवीर उर्फ सोनू पुत्र रघुवीरसिह जाति यादव उम्र 32 साल निवासी रायपुर अहीर पुलिस थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर को गिरफ्तार कर सफलता अर्जित की है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 10/05/2025 को गस्त के दौरान मुखवीर से सूचना मिली कि ग्राम कोट के बाँध की पाल पर एक शक्स अवैध हथियार को लेकर घूम रहा है। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सत्यवीर उर्फ सोनू पुत्र रघुवीरसिह जाति यादव उम्र 32 साल निवासी रायपुर अहीर पुलिस थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर को अवैध हथियार 12 बोर बन्दुक मय कुल 23 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया। मुल्जिम के कब्जे से अवैध हथियार 12 बोर बन्दूक के कुल 23 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। अभियुक्त पर पहले भी प्रकरण सख्या 171/2021 दिनांक 14-4-2021 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम चार्जशीट नम्बर 129/2021 दिनांक 30-6-2021 पुलिस थाना लक्ष्मणगढ जिला अलवर में मामला दर्ज है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES