Homeराजस्थानअलवरछात्रावास में घुसकर मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

छात्रावास में घुसकर मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल|स्थानीय थाना पुलिस ने जाट छात्रावास में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट करने के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि 17 मई 2025 को सुबह विनोद जाट निवासी मंडीजा बसई ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 16 मई 2025 को विक्की राजपूत व उसके कुछ साथी रात्रि के समय जाट होस्टल के आस पास तेज गति से मोटरसाईकिल चला रहे थे व हास्टल के पास मे ही शराब पार्टी कर रहे थे। हॉस्टल के छात्रों ने उनको ऐसा करने से मना किया तों आरोपियों ने होस्टल मे घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की व होस्टल के सामान को तोड फोड़ कर फरार हो गए थें। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिम्भू सिंह व दशरथ सिंह निवासी मालियो की ढाणी श्यामपुरा एवं जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव निवासी डाबरिया कों गिरफ्तार किया हैं‌। पुलिस फिलहाल आरोपियों सें पूछताछ कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES