Homeराजस्थानअलवरऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

बानसूर।स्मार्ट हलचल/बासदयाल थाना पुलिस नें साइबर शील्ड अभियान के तहत कार्यवाही करतें हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने भूरेहड़ा ( नयाबास ) निवासी हितेश यादव को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी की गिरफ्तारी प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद साइबर सेल की मदद से पीड़ित को 16,350 रुपए वापस दिलवाए गए। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है। इस सफलता से साइबर अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ेगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES