Homeभीलवाड़ाआचार्य सुन्दरसागर महाराज का 24 पिच्छी के साथ कोटड़ी में भव्य मंगल...

आचार्य सुन्दरसागर महाराज का 24 पिच्छी के साथ कोटड़ी में भव्य मंगल प्रवेश

आचार्य सुन्दरसागर महाराज का 24 पिच्छी के साथ कोटड़ी में भव्य मंगल प्रवेश
:- जैन समाज ने मुनियों का पाद पक्षालन कर अगुवानी में बिछाए पलक पावड़े


:- आचार्यश्री की 29वीं दीक्षा जयंती पर अनेक कार्यक्रम आज
:- पूजा अर्चना करने में ही जीवन की सार्थकता: आचार्य सुन्दरसागर महाराज


स्मार्ट हलचल। राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।स्मार्ट हलचल/दिगम्बर जैन आचार्य सुन्दर सागरजी महाराज सहित 24 पिच्छी ससंघ का सोमवार सवेरे धूमधाम के साथ मंगल प्रवेश हुआ। सुबह से ही आचार्यश्री की अगुवानी में जैन समाज के महिला-पुरूष विशेष तैयारियों में जुटे रहे। मुनि के श्रीसंघ सहित कोटड़ी कस्बे में प्रवेश के साथ ही जयकारे गूंजने लगे। जहाजपुर मार्ग से प्रवेश के बाद पुराना बस स्टेण्ड, लोढ़ा मोहल्ला होते हुए स्वेतांबर जैन मन्दिर के बाहर मुनि पंहुचे तो बड़ी संख्या में उपस्थित जैन समाज के लोगों ने थाली में मुनियों के पाद पक्षालन करने तथा वन्दना करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। पाद पक्षालन र्कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में जैन व जैनेतर भी उपस्थित हुए। कस्बे में 24 पिच्छी संतों को नाचते-गाते श्रीशीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में प्रवेश कराया जहां मुनियों के साथ महिला-पुरूषों ने सामूहिक शान्ति धारा कर प्रभू वन्दना की। मन्दिर से ससंघ मुख्यालय स्थित विद्यासागर वाटिका पंहुचे। आहारचर्या के बाद दोपहर में आचार्य सुन्दर सागरजी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि प्रभू से मिलने के लिए संतों का सानिध्य आवश्यक है। वर्षावास के चार माह लोगों को धर्म आराधना में व्यतीत कर अधिक से अधिक तप आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन मन्दिर पर पंहुच कर पूजा अर्चना करने में ही जीवन की सार्थकता है। उन्होने चातुर्मास में तप का महत्व बताया तथा छोटे-छोटे तप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए तप के प्रत्याख्यान भी कराए। वहीं संस्कृति माताजी ने लोगों को सुख प्राप्ति के लिए गुरू भगवन्तों का सानिध्य आवश्यक बताया। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नेमी चन्द पाठोदी, जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि मंगलवार को आचार्य सुन्दर सागरजी महाराज के दीक्षा जयंती पर आचार्यश्री का पूजन, विधान के साथ ही अनेक धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होने अधिक से अधिक महिला-पुरूषों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के दौरान सुरेश गोधा, कैलाश सेठी, विमल झांझरी, धर्म चन्द कासलीवाल, अनील झांझरी, महावीर गोधा, नवीन पाठोदी, दिनेश गोधा, राजू पाठोदी, दिनेश सेठी, संजय गोधा, महिला मण्डल अध्यक्ष मैना सेठी, रंजना कासलीवाल सहित अनेक महिला-पुरूष उपस्थित हुए। शाम को धर्म चर्चा व संका समाधान कार्यक्रम के दौरान जैन धर्म के प्रति लोगों की शंकाओं का मुनि ने समाधान किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES