Homeराज्यउत्तर प्रदेशजांच में धांधली पर कार्यवाही की तैयारी से कानपुर के पुलिस कर्मियों...

जांच में धांधली पर कार्यवाही की तैयारी से कानपुर के पुलिस कर्मियों में हड़कंप

जांच में धांधली पर कार्यवाही की तैयारी से कानपुर के पुलिस कर्मियों में हड़कंप

– की जा सकती 40 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाही

– सर्विस बुक में धांधली करने वाले बाबू को पहले ही किया जा चुका बर्खास्त

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां 40 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाही तैयारी से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में सर्विस बुक में धांधली करने वाले बाबू को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
दर असल यहां के अपर पुलिस आयुक्त विपिन कुमार मिश्र ने अन्य विभागीय जांचों में तेजी दिखाई है। फिलहाल उनके पास 40 जांचे अभी विचाराधीन हैं ,जिन पर कार्रवाई भी संभव है। अधिकांश पुलिसकर्मियों ने जांचों में खेल कर धांधली की है। इसकी जांच की जा रही है।
माना जा रहा कि कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई निश्चित है। विवेचना अधिकारियों के खिलाफ लंबित जांचों में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ उनसे भविष्य में विवेचना न कराए जाने की भी संस्तुति की जा सकती है।
पुलिस मुख्यालय में तैनात रहे लिपिक उपनिरीक्षक देवेंद्र मौर्य ने तीन पुलिस कर्मियों की सर्विस बुक से उन पन्नों को हटा दिया था जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा था। अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के बाद दोषी पाए गए लिपिक उपनिरीक्षक को बर्खास्त कर दिया था। फिलहाल बड़े अधिकारियों की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और कई पुलिस वाले बचाव का रास्ता खोजते नजर आ रहे हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES