रामनगरिया थाना पुलिस की कार्यवाही – पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित अपराधी गिरफ्तार

भरत देवड़वाल

जयपुर पूर्व । स्मार्ट हलचल|पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देशन में थाना रामनगरिया पुलिस ने फायरिंग के प्रकरण में वांछित अपराधी संदीप राज शर्मा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।आरोपी ने VIT कॉलेज के पीछे स्थित घर पर दबिश के दौरान पुलिस जाप्ते पर देसी कट्टे से फायर कर स्कॉर्पियो से फरार हो गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद कर ली है।पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन (RPS), सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर दीपक खण्डेलवाल (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

प्रकरण संख्या 263/2025 व 264/2025 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

*आरोपी:* संदीप राज शर्मा (31) निवासी अच्छीवास, थाना सदर दौसा।

*टीम:* घुट्टन लाल, सहायक उपनिरीक्षक मुनेश कुमार कांस्टेबल 4896, कांस्टेबल भीमाराम 3894, कांस्टेबल सुशील कुमार 11015 (विशेष भूमिका) रहीं।