भरत देवड़वाल
शाहबाद-बारां।स्मार्ट हलचल|जिला परिषद बारां के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा द्वारा शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं पीएम-जनमन की प्रगति न्यूनतम पाए जाने को गंभीरता से लिया गया।जानकारी के अनुसार कम प्रगति एवं आवासों की समय पर मस्टररोल जारी नहीं करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध पूर्व में समीक्षा बैठकों, दूरभाष निर्देशों एवं व्यक्तिगत समझाइश के बाद भी मस्टररोल जारी नहीं करने से आवास कार्य पूर्ण नहीं हो सके, जिससे ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रगति प्रभावित हुई। इसे कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए रामबिलास मीना विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहबाद द्वारा लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई की गई है –
*शास्ति आरोपित:*
1. दुर्गेश सहरिया, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत देवरी/बीलखेड़ा माल
उक्त दोनों कार्मिकों पर समय पर मस्टररोल जारी नहीं करने के कारण डीबीटी-जी राशि योजना अंतर्गत 1000-1000 रुपये की शास्ति आरोपित की गई है।
*आरोप पत्र जारी कर 3 दिवस में स्पष्टीकरण चाहा गया:*
1. धीरज कुमार , कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत बोयल, घोघट सहायक
2. राजेश सहरिया, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत मझारी/सूखारा
3. दुर्गेश सहरिया, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत देवरी/बीलखेड़ा माल