अजीम खान चिनायटा
हिंडौन/स्मार्ट हलचल, करौली विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी खेड़ा जमालपुर मंडल के गांव शेरपुर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन मंगलवार को शेरपुर गांव में आयोजित हुआ। नाहर सिंह डागुर पूर्व मंडल महामंत्री खेड़ा जमालपुर मण्डल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरेंद्र बैसला जिला महामंत्री भाजपा करौली एवं सह वक्ता विद्या वैष्णव जिला संयोजक महिला मोर्चा करौली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने सक्रिय सदस्यों को पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारती, विजेंद्र सिंह, बाबू सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, राम प्रकाश डागुर, योगेंद्र टीकमचंद जाटव पूर्व जिला महामंत्री एससी मोर्चा, रामवीर ,साहब सिंह, रामाधार ,ब्रह्मदेव ,विजेंद्र सिंह पटेल, शुगर सिंह ,लाखन सिंह ,रामदयाल सेन रविंद्र सिंह डागुर रारा शाहपुर जगदीश सिंह ,सलीम अली हाडोली मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, देवी राम पटेल, अमजद, भगवान सिंह आदि सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकास व्यास ने किया।