Homeराज्यउत्तर प्रदेशनजीराबाद पुलिस की सक्रियता से इंस्पेक्टर अमान सिंह के नेतृत्व में वाहन...

नजीराबाद पुलिस की सक्रियता से इंस्पेक्टर अमान सिंह के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,आधा दर्जन गिरफ्तार

– पहले भी अनेक वारदातों को अंजाम दे चुके शातिर अपराधी आधा दर्जन चोरों से 10 वाहन बरामद, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले नजीराबाद पुलिस को वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। उसने इस गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 मोटरसाइकिल बरामद की है। अब गिरोह के अन्य सदस्यों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है ,जिनके पास से भी कई वाहन बरामद हो सकते हैं। पकड़े गए चोरों में एक नाबालिक भी शामिल है।
पुलिस द्वारा अब तक की गई पूछताछ से निकले निष्कर्ष के मुताबिक इस गैंग से और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। अन्य वाहनों की रिकवरी का भी प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार वाहन चोरी करने के लिए गिरोह के सभी लोग एक साथ निकलते और चेन बनाकर वाहनों की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे।
याद रहे कि जिस थाने नजीराबाद पुलिस को वाहन चोरों के इस शातिर गिरोह का सटीक भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। आजकल उस नजीराबाद थाने की कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अमान सिंह के हाथ में है।
कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण नजीराबाद की भी कमान बहुत सफलता पूर्वक संभाले और सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में सैकड़ों अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके जुझारू इंस्पेक्टर अमान सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ इंस्पेक्टर अमान सिंह की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि इंस्पेक्टर अमान सिंह की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है,जिसके क्रम में वाहन चोर गिरोह के सदस्यों समेत फरार चल रहे अन्य अपराधियों की भी तलाश लगाता जारी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES