अभिनेत्री अंकिता जाधव ने अमेरिका में परफॉर्मेंस करके के लोगोंका दिल जिता और उनके पांच नए हिंदी एल्बम सॉन्ग्स जल्दही होंगे रिलीज़

मुंबई स्नेहा उत्तम मडावी
मुंबई: स्मार्ट हलचल|अभिनेत्री और डांसर अंकिता जाधव पिछले कुछ समय से फिल्मों के साथ-साथ म्यूज़िक वीडियोज़ और लाइव परफॉर्मेंस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अमेरिका में शूट किए गए उनके कई एल्बम सॉन्ग्स के बाद अब उनके पांच नए हिंदी म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने की तैयारी में हैं।अंकिता के हालिया म्यूज़िक वीडियोज़ में “दिल धडक रहा है ”, “नुववे उंदीपोईला ”, “मेरा महिल्या ” और “नु्ववेळे ” शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स की शूटिंग अमेरिका के न्यूयॉर्क और शिकागो में की गई। साउथ के कोरियोग्राफर सत्या मास्टर के साथ उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स में काम किया।
इन गानों में अदिति भावराजू, लिप्सिका भाश्यम, ईशिता विश्वकर्मा और सरोजी बोरा सहित प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी आवाज़ दी। इनमें से “नु्ववेळे ” को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करीब 1.5 मिलियन व्यूज़ मिलने की जानकारी है। इन प्रोजेक्ट्स के बाद अंकिता को अमेरिका में आयोजित भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देने के अवसर मिले।
ATA और TCA के कार्यक्रमों में प्रस्तुति अमेरिका में अंकिता जाधव ने अमेरिकन तेलगू अससोसिएशन (ATA) के कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों के मेशअप पर डांस परफॉर्मेंस दिया। इसके अलावा उन्होंने बालती मोरे में भी प्रस्तुति दी।इसके बाद हौस्टन में आयोजित TCA के गोल्डन जुबली समारोह में उन्होंने परफॉर्म किया। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय से जुड़े कई अतिथि, कलाकार और व्यवसाय जगत के लोग मौजूद रहे। अंकिता के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने उनके डांस और स्टेज प्रेजेंस की सराहना की।शिकागो में 15 अगस्त समारोह का हिस्सा बनीं अंकिताअमेरिका प्रवास के दौरान 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंकिता जाधव को शिकागो में आयोजित एक विशेष भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला।

इंडिया हुब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण और परेड का आयोजन किया गया था। अंकिता ने भारतीय समुदाय के साथ इस समारोह में सहभागिता की।
कार्यक्रम में जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा, सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया जगत से चित्रांगदा सहित अन्य अतिथि और शिकागो में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए।
ध्वजारोहण के बाद आयोजित परेड में भी अंकिता ने अन्य भारतीयों के साथ हिस्सा लिया। भारतीय तिरंगे और पारंपरिक परिधानों के बीच आयोजित इस समारोह में भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता दिवस की भावना प्रमुख रही। अंकिता के लिए अमेरिका में रहते हुए भारतीय समुदाय के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाना उनके दौरे का एक विशेष अनुभव रहा। एक कलाकार के रूप में अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ उन्हें भारतीय समुदाय के साथ जुड़ने और देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिला।

यूरोप और अमेरिका में शूट हुए पांच नए गाने
अब अंकिता जाधव के पांच नए हिंदी एल्बम सॉन्ग्स रिलीज़ होने की तैयारी में हैं। इन गानों की शूटिंग यूरोप और अमेरिका में की गई है। प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग कलाकारों, गायकों और तकनीकी टीमों ने काम किया है।इन आगामी गानों के साथ अंकिता म्यूज़िक वीडियोज़ के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्स पर किए गए उनके लगातार प्रोजेक्ट्स के चलते उन्हें इंटरनेशनल एल्बम सॉन्ग्स से जुड़ी अभिनेत्री के रूप में भी पहचान मिल रही है।अभिनय, नृत्य, म्यूज़िक वीडियोज़ और लाइव स्टेज परफॉर्में साईन अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय अंकिता जाधव के आगामी पांच प्रोजेक्ट्स उनकी आगे की पेशेवर यात्रा का अगला चरण होंगे।