सूरौठ।स्मार्ट हलचल|यहां पुलिस थाना परिसर में हिंडौन के एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल ने शांति समन्वय समिति की बैठक ली। बैठक में थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कानून व्यवस्था संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की गई तथा कई निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर एएसपी ने सभी सीएलजी सदस्यों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। एएसपी ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर नियंत्रण संभव है। बैठक में कानून व्यवस्था संबंधी कई बिंदुओं पर परिचर्चा की गई। बैठक में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, महिला सुरक्षा सखी एवं युवा सीएलजी सदस्यों ने अपने सुझाव व्यक्त किये। बैठक में पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से जारी किए गए आदेश एवं निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया।
