भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के कार्यालय प्रवेश के पश्चात शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर मे अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सहसचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली व निवर्तमान अध्यक्ष राजेश शर्मा का अधिवक्ताओ ने जोरदार स्वागत किया| राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के अधिवक्ता नीरज गुर्जर व प्रदीप पूनिया जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गणपत सिंह राणावत, विष्णुदत्त शर्मा, शिवलाल शर्मा, रणवीर सिंह चुण्डावत, पंकज पंचोली, रमेशचंद शर्मा, विजय भटनागर, मुकुंद सिंह पंवार, राधेश्याम विजयवर्गीय ओमप्रकाश सोनी, पीरू सिंह गौड़ सहित अधिवक्ताओ ने नवीन कार्यकारिणी का माला, साफा, ऊपरना व बुके भेंट कर ढ़ोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया| नव निर्वाचित अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि कार्यकारिणी अधिवक्ता हितो के लिये सदैव प्रयासरत रहेगी, कलेक्ट्री परिसर मे प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओ की समस्याओ के समाधान के लिये रेवेन्यू सचिव के नेतृत्व मे 5 सदस्यों की कमिटी गठित की जाएगी और वो कमिटी अधिवक्ताओ की समस्याओ का निराकरण करेगी| इस दौरान पूर्व राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, सिकंदर पठान, अनीश खान, मनोज कुमावत, दीपक खूबवानी, अनुराग चतुर्वेदी, सुनील पारीक, विकास लोमस, शाकिर शेख सहित कई अधिवक्तागण मौजूद रहे|


