अधिवक्ताओं की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन

भीलवाड़ा । जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली व अधिवक्ताओ की रेवेन्यू सलाहकार समिति सदस्य रणवीर सिंह राणावत, मांगी लाल सेन, सुरेशचंद्र सुवालका, जगदीशचंद्र दाधीच, भैरुलाल वैष्णव, ज्योति जागेटिया, सूर्यप्रकाश सरगरा सहित अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़, अनिल कुमार पारीक, सरिता स्वर्णकार, बालू लाल उपाध्याय, पूजा नाथ योगी ने कलेक्ट्री परिसर स्थित रेवेन्यू अधिववक्ताओ के बैठने की जगह को 10 से 15 इंच ऊँचा करने व अधिवक्ताओ की समस्याओ के समाधान हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा| रेवेन्यू महासचिव बुनकर ने बताया कि कलेक्ट्री परिसर मे प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओ के बैठने के लिए जगह काफ़ी असुविधाजनक है अधिवक्ताओ कि जहा टेबल लगी है वोट जगह उबड़-खाबड है जहा बारिश के दिनों मे गड्डो मे पानी भरा रहता जिससे काफ़ी दिक्कत होती है और मच्छरो के पनपने से बीमारिया बढ़ रही है| बारिश से टेबलो के पास गड्डो मे पानी भर जाता है और कीचड की समस्या बनी रहती है जिससे अधिवक्ताओ के गड्डो मे गिरने की सम्भावना बनी रहती है इन गड्डो को दुरुस्त करवाया जाना आवश्यक है| साथ ही अधिवक्ताओ के पानी पिने के लिए आर. ओ./प्याऊ की सख्त आवश्यकता है| जिला कलेक्टर ने अधिवक्ताओ को आश्वास्त किया है कि उनकी समस्या का शीघ्र निदान करवाया जायेगा साथ ही पिने के पानी की निरंतर व्यवस्था की जाएगी व अधिवक्ताओ की कलेक्ट्री परिसर की समस्याओ का निदान किया जायेगा|