भगवानपुरा 14 फरवरी ( देवाराम बलाई ) केरिया में एक किसान ने सब्जी उत्पादन में अनोखी मिसाल पेश की है ग्राम केरिया निवासी मोतीलाल माली ने उन्नत खेती के जरिए 4 किलो 100 ग्राम वजन की मूली ऊगा कर सभी को चौंका दिया ।बताया जा रहा है कि गांव में पहली बार इतनी भारी मूली तैयार हुई है मोतीलाल ने यह उत्पादन ठा. भानु प्रताप सिंह के फार्म पर किया है उनका कहना है की संतुलित खाद और नियमित सिंचाई से यह संभव हो पाया है उन्होंने बताया यदि किसान आधुनिक तकनीक और मेहनत के साथ खेती करें तो बेहतर लाभ मिलता है ।
