Homeभरतपुरआदिनाथ जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

आदिनाथ जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल.भवानी मंडी भवानीमंडी में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा भव्य शोभायात्रा, भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः काल अभिषेक, शांतिधारा, पूजन की गई, जिसके पश्चात श्रीजी का सम्पूर्ण नगर में शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करवाया गया, जिसमें मानतुंग आचार्यकृत भक्तामर स्तोत्र की रचना की झांकी निकाली गई, साथ ही नवयुवक मंडल, महिला मंडल, बालिका मंडल सहित समाज के महिला, पुरुष, बच्चे ढोल की थाप व धार्मिक भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर समाजजनों द्वारा श्रीजी का आरती पूजन किया गया। शोभायात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा पूजन की गई जिसमें प्रथम शांतिधारा का लाभ राजकुमार जैन, मंजू जैन, अंतिम जैन, शैलेश जैन, अर्चना जैन व द्वितीय शांतिधारा का लाभ ऋषभ जैन, अर्पित जैन सेवालय मेडिकल परिवार, रथ पर श्रीजी को विराजमान करने का लाभ अमन जैन, दिनेश कुमार जैन परिवार, सारथी संतोष पाटनी परिवार रहा। वहीं सांयकाल में मंदिर परिसर में सेवालय मेडिकल परिवार द्वारा भक्तामर स्त्रोत पाठ का आयोजन किया गया साथ ही महिला मंडल द्वारा भगवान के बाल स्वरूप को पालना झुलाया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES