ग्रामीणों व परिजनों ने मुंह मीठा कर किया स्वागत
काछोला 17 जुलाई -स्मार्ट हलचल|पर्याप्त सुविधाओं की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत कर अब धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।
हाल ही में नीट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें भीलवाड़ा के काछोला क्षेत्र के धामनिया गांव के सेवानिवृत शिक्षाविद रामपाल तेली के सुपौत्र,भानु प्रकाश के सुपुत्र व अशोक कुमार के भतीजे आदित्य साहू ने परचम लहराते हुए देशभर में ओबीसी केटेगरी से 3046 वी व जनरल में 8025 वी रैंक हासिल की।
यहां आदित्य अपने गांव धामनियां पहुंचने पर परिजनों व गांव वालों ने कुमकुम तिलक लगा माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों का मानना है कि पहली बार हमारे गांव से किसी बालक का नीट परीक्षा में चयन हुआ है निश्चित रूप से इससे दूसरे बालको को भी प्रेरणा मिलेगी और गाँव ढाणी से निकली प्रतिभाएं अपनी अथक मेहनत,लक्ष्य के प्रति समर्पित सोच और अपने सपनों को एक नई उड़ान देने के लिए नीट परीक्षा में सफल हुआ है वो हम सभी के लिए गौरवशाली और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।वही परिजनों व ग्रामीणों ने भावी डॉक्टर के रूप में सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
वही नीट परीक्षा में सफलता मिलने पर आदित्य ने कहा कि अपनों का साथ और सतत् प्रयास ही ऊँचाइयों तक ले जाती है।इस अवसर जितेंद्र मूंदड़ा,नानाजी राधेश्याम तेली,मामाजी यशवंत साहू,कान सिंह,कैलाश चौधरी,दिनेश सोनी,दीपक सोनी,हरिशंकर, दादीजी चांदी देवी,माताजी गंगादेवी,आंटीजी टीना कुमारी,गोपाल,अंकित,किट्टू कुमारी,आराध्या सहित आदि ने स्वागत किया।
