असम में आदिवासी एकता मंच का बढ़ा विस्तार, रुद्र पेगू बने प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार के निर्देशन में नियुक्ति, राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए रुद्र पेगू को असम प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार के निर्देशन में यह नियुक्ति की गई।राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने रुद्र पेगू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में असम में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य आदिवासी समाज को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

असम में संगठन विस्तार को मिलेगी गति

राकेश मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच का देश के विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। असम में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से वहां संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को मंच से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने रुद्र पेगू के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।