Homeराजस्थानअलवरफिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 में प्रशासन ने लगाई दौड़

फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 में प्रशासन ने लगाई दौड़

बानसूर।स्मार्ट हलचल/स्थानीय उपखंड प्रशासन की ओर से बुधवार को उपखंड मुख्यालय से पंचायत समिति कार्यालय तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। तहसीलदार गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन के सुबह 8 बजे उपखंड कार्यालय सुभाष चौक से दौड़ शुरू हुई जो पंचायत समिति कार्यालय तक पहुंची। फिट इंडिया फ्रीडम रन में ब्लॉक के सभी अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारियों सहित निजी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर सभी को स्वस्थ रहने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि अपने आसपास के लोगों को भी स्वस्थ रहने ओर फिट रहने के लिए सक्रिय ओर स्वस्थ्य जीवन शैली जीने की शपथ दिलाई गई। वही कार्यक्रम को लेकर सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रम दान कर पंचायत समिति परिसर की साफ सफाई कर कचरे को नष्ट किया गया। इस मौके पर तहसीलदार गजेन्द्र सिंह राठौड़, राजेश जोशी, महेन्द्र सैन, सज्जन मिश्रा, शशिकांत बोहरा सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी,कर्मचारी व स्वयं सेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES