Homeराजस्थानजयपुरस्टांप ड्यूटी बकाया पर प्रशासन की कार्रवाई, दो की संपत्तियां कुर्क

स्टांप ड्यूटी बकाया पर प्रशासन की कार्रवाई, दो की संपत्तियां कुर्क

 (बिन्टू कुमार)

नारायणपुर|स्मार्ट हलचल/नारायणपुर में तहसील प्रशासन ने बकाया स्टांप ड्यूटी नहीं चुकाने पर दो लोगों की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। न्यायालय कलक्टर मुद्रांक अलवर के आदेश के बाद तहसीलदार अनिल कुमार की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। पटवार हल्का बी में स्थित बिंदु कुमार और रामजीलाल, मनोज पुत्र काशीराम की संपत्तियों को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों ने स्टांप ड्यूटी का बकाया भुगतान समय पर नहीं किया था, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर 31 मार्च तक बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो कुर्क संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व वसूली सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। तहसील प्रशासन ने बकायेदारों को चेतावनी दी है कि वे समय पर अपने बकाया भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा उनकी संपत्तियां भी नीलामी की प्रक्रिया में शामिल की जा सकती हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES