Homeराजस्थानजयपुर20 साल पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

20 साल पुराने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां में पिछले 20 साल से स्कूल के खेल मैदान पर हो रहे कच्चे पक्के अतिक्रमण को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। तहसीलदार अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण को हटाया गया। तहसीलदार अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के तहत की गई है। उन्होंने आगे बताया कि ग्राम गढ़ी स्थित श्मशान भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को भी प्रशासन ने हटाया है। यह कदम स्थानीय लोगों की शिकायतों और भूमि के मूल उपयोग को बहाल करने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और उन्होंने इसे सकारात्मक पहल बताया। कार्यवाही के दौरान मौके पर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, गिरदावर अनुराग, पटवारी राजेश, अरविंद और शिवानी सहित ग्राम सरपंच भागीरथ सैनी भी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES