बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बें के उप जिला अस्पताल बानसूर के सामने हरसौरा रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे ठेलों और बढ़ते यातायात दबाव के कारण स्थिति गंभीर बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम के कारण कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। स्कूल बसें, निजी वाहन और दोपहिया चालक भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित पुलिस तैनाती, अतिक्रमण हटाने और क्षेत्र को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित करने की मांग की है।
उप जिला अस्पताल के सामने लगा लंबा जाम प्रशासन की अनदेखी से आमजन परेशान,कई बार एम्बुलेंस भी फंस जाती हैं जाम में
Published on










