Homeअजमेरसावर पंचायत समिति में प्रशासनिक बदलाव: प्रधान आशा बागड़ी का 5 साल...

सावर पंचायत समिति में प्रशासनिक बदलाव: प्रधान आशा बागड़ी का 5 साल का कार्यकाल समाप्त, डॉ. आस्था शर्मा बनेगी नई प्रशासक

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम द्वारा जारी आदेशानुसार, सावर पंचायत समिति की प्रधान आशा बागड़ी का पांच वर्षीय कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल पूरा होने के साथ ही उनका पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 (अधिनियम संख्या 13) की धारा 95 और धारा 101 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरकार ने सावर उपखंड अधिकारी डॉ. आस्था शर्मा को सावर पंचायत समिति का प्रशासक नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. शर्मा आगामी पंचायत समिति चुनाव संपन्न होने तक समिति के सभी विकास कार्यों, योजनाओं की निगरानी, वित्तीय अनुमोदन और प्रशासनिक गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

सावर पंचायत समिति की प्रधान आशा बागड़ी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर निर्विरोध प्रधान बनी थीं। बताया गया कि पूर्व राजस्थान कांग्रेस सरकार में चिकित्सा मंत्री रहे डॉ. रघु शर्मा के गृह नगर सावर पंचायत समिति में किसी भी वार्ड से कांग्रेस की एससी महिला की सीट नहीं जीत पाई थी, इसलिए आशा बागड़ी निर्विरोध प्रधान बनीं।

वहीं पंचायत समिति के विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर से सावर पंचायत समिति के सभी विकास कार्य और वित्तीय स्वीकृतियाँ सावर एसडीएम डॉ. आस्था शर्मा के निर्देशानुसार जारी की जाएंगी।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद, सावर पंचायत समिति का समस्त कामकाज अब डॉ. आस्था शर्मा की निगरानी में संचालित होगा, और आगामी पंचायत चुनाव तक प्रशासनिक संचालन उनकी देखरेख में रहेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES