( मुकेश गुर्जर)
गंगापुर|स्मार्ट हलचल|राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गंगापुर के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) बुद्धि प्रकाश जीनगर ने बताया कि प्रवेश सत्र 2026-27/28 के लिए एनसीवीटी योजना के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 है।
उन्होंने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ICTSM, रेफ्रिजरेशन टेक्नोलॉजी, वेल्डर, कोपा एवं मैकेनिक डीजल ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 24 जुलाई 2026 तक प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रथम सीट आवंटन 28 जुलाई 2026 को होगा। चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित संस्थान में 30 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच रिपोर्ट करना होगा।
प्रशिक्षणार्थी राजस्थान सरकार के एसएसओ (SSO) पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कौशल दर्पण (Kaushal Darpan) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक निदेशक ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन कर कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।
