बानसूर के गांव मल्लुवास हरसौरा में मिलावटी पनीर पर कार्यवाही 150 किलोग्राम खराब एवं बदबूदार पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया

बानसूर। स्मार्ट हलचल|आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक व जिला कलेक्टर के निर्देशन में गुरुवार को बानसूर के गांव मल्लुवास हरसौरा में मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अपने जांच दल के साथ मौके पर पहुंची।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि गांव मल्लुवास हरसौरा बानसूर में स्थित तीज़ा मिल्क प्रोजेक्ट पर कार्यवाही कर लगभग 150 किलोग्राम खराब एवं बदबूदार पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया।निरीक्षण के दौरान फर्म का मालिक कुलदीप सिंह यादव मौके पर मौजूद था। मिलावटी पनीर का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना लिया गया जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर सम्बन्धित विक्रेता एवं फर्म के विरुद्ध कारवाही की जाएगी ।निर्माण इकाई पर साफ़ सफाई नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही गांव हरसौरा में स्थित फर्म नरेश कुमार पंकज कुमार से काली मिर्च एवं जीरा का भी खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम के तहत एक एक नमूना भी लिया गया। उक्त सैंपलों को प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया गया एवं जांच रिपोर्ट आने पर एफएसएसए एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।सीएमएचओ ने आमजन से अनुरोध किया है कि आपके क्षेत्र में अगर इस तरह की मिलावट हो रही है तो विभाग को सूचित करे।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles