भीलवाड़ा । एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा साँवरिया रेस्टोरेंट मे एडवोकेट स्नेह परिवार की प्रतिभाओ को सम्मानित किया| सर्वप्रथम एडवोकेट स्नेह परिवार के एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, अनिल कुमार पारीक, सूर्यप्रकाश सरगरा, भूपेंद्र सिंह चारण, सरिता स्वर्णकार, राजकुमार सोनी व जिला अभिभाषक संस्था के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह-सचिव आदित्य सिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की| सूर्यप्रकाश सरगरा, मान्यता कँवर, यशस्वी कँवर ने सभी अधिवक्ताओ के तिलक लगा कर स्वागत किया| एडवोकेट भूपेंद्र सिंह चारण ने सदाबहार गाना “एक दिन बिक जायेगा माटी के मोल, जग मे रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल” सुनाया जिस पर सभी अधिवक्ता झूम उठे| उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत ने भारत की वीरांगनाओ के शौर्य और बलिदान के बारे मे विस्तार से बताया उन्होंने रानी पद्मिनी, हाडी रानी, अहिल्या बाई होल्कर, रानी कर्णावती, काली बाई, पन्नाधाय, रानी अवन्तिबाई, रूपा धाय की वीरता और शौर्य के बारे मे गाथा सुनाई| वरिष्ठ अधिवक्ता वंदना चोखड़ा ने बताया कि मातृशक्ति हर क्षेत्र मे परचम लहरा रही है व मातृशक्ति के हर क्षेत्र मे आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए| निशा कँवर गौड़ ने नारी के स्वाभिमान, शौर्य और वीरता के बारे मे उद्बोधन दिया व मीरा बाई के प्रेम, त्याग, समर्पण के बारे मे बताया| एडवोकेट वंदना आमेटा, ममता दाधीच, ममता लक्षकार, अनीता व्यास, राजेश्वरी शर्मा पल्लवी गुप्ता ने आज के युग मे मातृशक्ति की भूमिका पर अपने विचार रखे| एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा एडवोकेट अनीता व्यास, राजेश्वरी शर्मा, निशा राजपूत, निशा कँवर गौड़, ममता लक्षकार, पल्लवी गुप्ता, सरिता स्वर्णकार, ममता दाधीच, व भूपेंद्र सिंह चारण, बालूलाल उपाध्याय, गौरव पालीवाल, अटल बिहारी वैष्णव, कन्हैयालाल खारोल को ऊपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया| एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा के पदाधिकारियों को भी ऊपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट किया| कार्यक्रम मे मंच संचालन एडवोकेट भूपेंद्र सिंह चारण व पीरू सिंह गौड़ ने किया| इस दौरान सुधीर डांगी, नवीन चेचानी, युवराज चंदेल, सुरेश व्यास, महावीर उपाध्याय, संजय रांका नवनीत कुमावत,दीपक चतुर्वेदी,मुकेश सुवालका जयेश कुमार, नवरतन बुरड़,चांदनी चौधरी, दिव्या पारीक, किरण सोनी, निकी बाला अरोड़ा,चंचल गर्ग उपस्थित थे|
