शाहपुरा जिला बहाली की मांग को लेकर आंदोलन जारी, पंचायतीराज चुनावों के परिणामों के बाद संघर्ष समिति ने सरकार को याद दिलाया अपना वादा
✍️ रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहा जिला बहाली आंदोलन लगातार जारी है। जिला समाप्त किए जाने के विरोध में प्रत्येक माह की 28 तारीख को मनाए जाने वाले ब्लैक डे के अवसर पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में कार्य स्थगित रखकर विरोध जताया। वहीं, शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम 18वां स्मरण पत्र तहसीलदार को सौंपकर सरकार को अपना वादा याद दिलाया गया।
जिला बहाल करो संघर्ष समिति के महासचिव एडवोकेट कमलेश मुण्डेतिया ने बताया कि
राज्य सरकार द्वारा 28 दिसंबर 2024 को शाहपुरा का जिला दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में हर महीने की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाकर जिला बहाली की मांग को बुलंद किया जा रहा है।
इस अवसर पर अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने शाहपुरा के विभिन्न न्यायालयों में लिखित कार्य स्थगन पत्र प्रस्तुत कर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कार्य स्थगन का समर्थन किया।
संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट रामप्रसाद जाट ने कहा कि
समिति शाहपुरा की जनता से किए गए वादे को पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में संघर्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गालाल राजोरा के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शांतिपूर्ण नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम 18वां स्मरण पत्र सौंपा।
इस दौरान संघर्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गालाल राजोरा ने कहा कि सरकार अब शाहपुरा की जनता के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे और शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा देकर अपना वादा पूरा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आने वाले समय में जनता की नाराजगी का जवाब सरकार को देना पड़ेगा।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा, संयोजक रामप्रसाद जाट, महासचिव कमलेश मुण्डेतिया, संरक्षक राजेंद्र पांडे, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, सत्यनारायण पाठक, अजय मेहता, कोषाध्यक्ष उदयलाल बेरवा, सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, सहसचिव नूर मोहम्मद उर्फ छोटू रंगरेज, उपाध्यक्ष सुरेश घूसर, समिति सदस्य पुखराज जोशी, थानमल जीनगर, मदनलाल कण्डारा, रामधन बोहरा, प्रियकांत शर्मा, प्रॉपर्टी यूनियन अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, अभिभाषक संस्था अध्यक्ष आशीष पालीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नोलखा, गजेन्द्र प्रताप सिंह राणावत, अधिवक्ता चावण्ड सिंह, अरविंद सिंह, वीरेंद्र पत्रिया, निखिल व्यास, आशीष भारद्वाज, सोहेल खान, प्रलेख लेखक रमेश मालू, अरुण राव, पंकज एवं शिवराज कोहली सहित कई अधिवक्ता और आमजन उपस्थित रहे।