अगरपुरा में भीषण सड़क हादसा – ईको कार व बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार दंपती की मौत

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर आज दूसरे दिन शुक्रवार रात को भीषण सड़क हादसा देखने को मिला, इसमें अगरपूरा गांव के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ईको कार व बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती की इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई । सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । एएसआई रोहिताश्व कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा गांव के पास एक ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती उछलकर दूर सड़क किनारे खाई में जा गिरे । वही बाइक भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, दोनों गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दंपति को मृत घोषित किया । बाइक सवार राजसमंद जिले के आमेट निवासी बंशीलाल भील उम्र 46 वर्ष अपनी उनकी पत्नी मांगी देवी भील उम्र 42 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर अगरपुरा क्षेत्र के पौडरास गांव जा रहे थे, इसी दौरान पौडरास गांव से महज 4 किलोमीटर पहले इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दंपति की जीवन लीला को समाप्त कर दिया । दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं कुछ देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे को सुचारु किया, पुलिस दोनों मृतक महिला पुरुष की शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं । नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात्रि को भी रुपाहेली चौराया के पास कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई थी ।।