Homeराजस्थानकोटा-बूंदीअग्रवाल हॉस्पिटल टोंक से जुड़ा मामला - महिला पेशेंट की जयपुर एसएमएस...

अग्रवाल हॉस्पिटल टोंक से जुड़ा मामला – महिला पेशेंट की जयपुर एसएमएस में इलाज के दौरान मौत


अग्रवाल हॉस्पिटल टोंक से जुड़ा मामला – महिला पेशेंट की जयपुर एसएमएस में इलाज के दौरान मौत

डॉक्टर के विरुद्ध पेशेंट के परिजनों ने बच्चेदानी के ऑपरेशन में लापरवाही को लेकर कराई एफआईआर दर्ज

स्मार्ट हलचल टोंक/टोंक के अग्रवाल हॉस्पिटल से जुड़ा एक गम्भीर मामला सामने आया है।जहाँ एक महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन करने में डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने पर महिला की आंत काटने पर उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे जयपुर रैफर करने पर एसएमएस में इलाज के दौरान 7 वे दिन 11 जुलाई को महिला की मौत हो गई। पेशेंट महिला के लड़के सुरेश पुत्र रामअवतार बैरवा निवासी अनवर नगर भुरावाली तहसील पीपलू ने कोतवाली थाना टोंक में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता के लड़के ने बताया कि 1 जून 2024 को उन्होंने अग्रवाल हॉस्पिटल में उसकी मां को भर्ती करवाया डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चेदानी का ऑपरेशन होना बताया उसके बाद परिजनों आदि ने ऑपरेशन की सहमति जताई।डॉक्टरों द्वारा 5 जून को महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन करने के बाद परिजनों को बताया ऑपरेशन हो गया है मरीज का इलाज चल रहा है। बाद में अचानक जब महिला की हालत ज्यादा बिगड़ी तो हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर ने बताया की बच्चेदानी का ऑपरेशन करते वक़्त आंत कट गई थी जो अब यह हमारे कंट्रोल से बाहर है इन्हें जयपुर ले जाओ परिजनों ने बताया की हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही करने से यह घटना हुई है। इतना ही नही डॉक्टर ने मरीज को रैफर तो कर दिया पर उन्हें रैफरल कार्ड सहीत कोई डॉक्यूमेंट नही दिये फर्जी फाइल बना कर देने का आरोप लगाया। कि जिसमें आधी अधूरी जांचे की गई परिजनों द्वारा थाने में दी रिपोर्ट में यह भी लिखा है की जब जांच रिपोर्ट मांगी तो किसी भी डॉक्टर स्टाफ ने कोई बात नही की ओर वे हॉस्पिटल छोड़ कर चले गये जब परिजनों ने मरीज की हालत को देख हंगामा किया तो हॉस्पिटल में मीडिया वाले भी पहुंच गये ओर मामला थाने तक पहुँचने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें थानाधिकारी से मामलें की जांच कर दोषी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। जिस पर थानाधिकारी ने मामलें की गम्भीरता को देखते हुये एफआईआर दर्ज कर जाँच हैड कांस्टेबल सीताराम 381 के जिम्मे की गई है। पेशेंट सीता देवी बैरवा पत्नि रामअवतार बैरवा की जयपुर एसएमएस में इलाज के दौरान जिन्दगी व मौत से झुझती हुई हालत गम्भीर होने पर 11 जुलाई को सुबह 11 बजे के लगभग दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया की मृतका का शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मेडिकल टीम गठित हो गई है 12 जुलाई को पोस्टमार्टम होगा परिजनों ने बताया की शव जयपुर है और परिजन न्याय के लिए टोंक पुलिस प्रशासन सहित अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगाने को मजबर है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES