अग्रवाल सम्मेलन मंडावर की नई कार्यकारिणी का गठन, मुकेश मंगल बने अध्यक्ष

स्मार्ट हलचल/

 

स्मार्ट हलचल/नीरज मीणा

मंडावर। स्मार्ट हलचल/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, मंडावर इकाई की जनरल मीटिंग शुक्रवार को अग्रवाल समाज अध्यक्ष महेश चंद्र गर्ग (तेल वालों) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सम्मेलन के मंत्री अनंत मंगल ने बताया कि बैठक में मुकेश मंगल (भूडा वाले) को अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं मनोज गर्ग को उपाध्यक्ष, अवधेश अग्रवाल को मंत्री तथा पूर्ण बंसल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा के बाद सदन में उपस्थित समाज के गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
बैठक में राजेश बंसल, संजीव कंसल, विनय गर्ग, हुकमचंद सिंहल, राकेश मंगल, बृजेश मंगल, अशोक मंगल, राजेंद्र झालाटाला वाले, द्वारका प्रसाद, गुड्डू लखानी वाले, गिरधारी गोयल, उमाशंकर अग्रवाल, पदम गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।