Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

बून्दी- स्मार्ट हलचल/भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती 02/2026 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 11 जुलाई से शुरू हो रहा हैं।विंग कमांडर, सीओ, 5 एएसी एएफ अभिषेक कटोच ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद्ववार 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लाॅग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीद्ववार इस भर्ती के लिए पात्र होगें। 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्ववार आवेदन के पात्र हैं

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES