1 से 12 अक्टूबर तक मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव

रक्तदान शिविर, शोभायात्रा, कवि सम्मेलन सहित होंगे विविध आयोजन

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|श्री अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर श्री अग्रसेन भवन में समाज अध्यक्ष अमित बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की गई।जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 8.15 बजे अग्रसेन भवन एवं फतेहपुरिया बगीची में महाराजाधिराज अग्रसेनजी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।

महोत्सव के दौरान रक्तदान शिविर, शिशु प्रदर्शनी, योग शिविर, अग्र फन फेयर, तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा, पशु-पक्षियों के हितार्थ सेवा कार्य, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन, झुंझुनू वाली दादीजी का संगीतमय मंगलपाठ, भव्य शोभायात्रा, महाप्रसादी, गरबा रास एवं पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बैठक में जयंती सहसंयोजक अजय गोयल, कमल सर्राफ, भरत अग्रवाल, विशाल मित्तल एवं जिनेंद्र सिंघल ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजकों की नियुक्ति कर कार्यभार सौंप दिया गया है। जयंती आमंत्रण पत्रिका के प्रकाशन का कार्य जारी है तथा शीघ्र ही अग्र परिवारों में पत्रिका वितरण शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर मारवाड़ी पंचायत संस्था अध्यक्ष रमेश बंसल, मंत्री राधेश्याम डाणी, अग्रवाल फतेहपुरिया पंचायत समिति अध्यक्ष निर्मल बंसल, मंत्री श्रवण बंसल, माधोपुरिया पंचायत के उपाध्यक्ष राजेंद्र एन. अग्रवाल, मंत्री सतीश गर्ग, सलेमाबादी पंचायत संस्था अध्यक्ष महेंद्र सलेमाबादी, मंत्री मोहित गर्ग, अग्रवाल समाज मंत्री निखिल जिंदल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।